दहेज की मांग पूरी ना करने पर विवाहता से की मारपीट, पुलिस को बुलाया,तो दिया तीन तलाक़

हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी ना करने पर पति ने पत्नी से मारपीट की। पत्नी द्वारा पुलिस बुलाने पर पुलिस के सामने ही पति ने तीन तलाक दे दिया। मामले में बेटी से मिलने आए पिता, भाई व बहन के साथ मारपीट कर घायल कर दिया।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के सुल्तानपुर निवासी भूरी का निकाह तीन साल पहले हापुड़ के बुलन्दशहर रोड़ चुंगी निवासी गुलफाम से हुआ था। विवाहिता ने बताया कि गाड़ी व नगदी के लिए पति व सुसरालिए आए दिन मारपीट करते रहते थे। पांच अक्टूबर को पति ने उसके साथ मारपीट की और जब उसने पुलिस को बुलवाया,तो मारपीट कर तीन तलाक दे दिया।
पीड़िता ने बताया कि शुक्रवार शाम को जब उसके पिता ,भाई व बहन उससे मिलने आए ,तो उनके साथ जमकर मारपीट कर घायल कर दिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी है।












