छात्रा राजुल मिश्रा को एक दिन की ADM बनी

हापुड़।
मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत दीवान पब्लिक स्कूल हापुड़ की कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा राजुल मिश्रा को एक दिन के लिए ADM (वित्त एवं राजस्व) नियुक्त किया गया । छात्रा राजुल मिश्रा ने अपर जिलाधिकारी महोदय श्री संदीप कुमार जी की कुर्सी पर बैठकर उनकी कार्य प्रणाली को समझते हुए जिम्मेदारी और आत्मविश्वास का परिचय दिया । छात्रा ने जनसुनवाई का केस सुना और उस गौरवमयी अनुभव को अपने सहपाठियों के साथ भी सांझा किया ।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक श्री एच.एम.राउत एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शुभ्रा अवस्थी ने बताया कि इस प्रकार के अनुभवों से छात्रों में नेतृत्व क्षमता विकसित होती है । समन्वयक श्री नवेंदु गुप्ता एवं समस्त दीवान स्कूल के अध्यापकों ने छात्रा राजुल मिश्रा का उत्साहवर्धन किया ।












