अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला,हुई मौत

हापुड़ ।
थाना सिभावली के सिखैडा फ्लाईओवर पर सोमवार की देर रात एक क्षतिग्रस्त ऑटो और एक घायल युवक पड़ा मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह ने बताया कि सोमवार की रात को सड़क दुर्घटना की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंच कर देखा तो एक युवक घायल अवस्था में सडक पर पड़ा था और ऑटो क्षतिग्रस्त था। घायल को तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान थाना सिंभावली क्षेत्र के फरीदपुर सिंभावली गांव के मनीष, 23 वर्षीय के रूप में हुई है।













Interesting read! Seeing more platforms like big bunny app download focusing on data & probability is smart. It’s about informed choices, not just luck, right? Understanding those algorithms could really shift how players approach games!