News
रासस्थली में दीपावली हाट प्रदर्शनी का आयोजन

रासस्थली में दीपावली हाट प्रदर्शनी का आयोजन
पटेल नगर, हापुड़ स्थित रासस्थली में 5 दीपावली हाट प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
प्रदर्शनी की संयोजिका वृंदा गोयल ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य सांस्कृतिक पर्वों को मान्यता प्रदान करना और सनातन धर्म की मान्यताओं को आपसी सहयोग और उत्सवों के माध्यम से आगे बढ़ाना है।
कार्यक्रम में वृंदा, दीपांशी, श्रद्धा, गोपाल, अंशु, रोमा, प्रियाम, मीनाक्षी, आयुषी, समृद्धि, मोनिका, निधि, नीति आदि ने अपने-अपने स्टॉल्स लगाकर विविध प्रकार के उत्पाद प्रदर्शित किए, जिससे प्रदर्शनी की शोभा और भी बढ़ गई।












