भारत विकास परिषद युवा शक्ति के पदाधिकारियों ने की गौसेवा

भारत विकास परिषद युवा शक्ति के पदाधिकारियों ने की गौसेवा
हापुड़। भारत विकास परिषद युवा शक्ति के द्वारा गो पूजन एवं गो सेवा का कार्य श्री पंचायती गौशाला, गढ़ रोड हापुड़ पर किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ गौ माता को तिलक लगाकर, माला पहनकर और उनकी आरती गाकर उनका पूजन किया गया।
इस मौके पर पदाधिकारियों नै
गौ माता के चरण स्पर्श कर कर आशीर्वाद प्राप्त कर गुड़ व हरा चारा खिलाकर माता की सेवा की।
सेवा प्रकल्प उपाध्यक्ष विवेक अग्रवाल ने बताया कि आज हमारी संस्था की सदस्या पारुल अग्रवाल जी का जन्मदिन भी सभी के द्वारा गौशाला में ही बनाया गया।पटका पहनाकर व गाय बछड़ा प्रतीक स्वरूप भेंट किया गया।
कार्यक्रम संयोजक विपुल अग्रवाल एवं पारुल अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर अध्यक्ष, सचिव मयंक मित्तल , कोषाध्यक्ष प्रिंस गोयल , उपाध्यक्ष रचना जिंदल महिला सहभागिता, विवेक अग्रवाल – उपाध्यक्ष सेवा, हर्षित गर्ग – सचिव सेवा,
अंकुर गोयल – उपाध्यक्ष संस्कार,
विकास गर्ग – सचिव संस्कार, विपुल अग्रवाल – कार्यक्रम संयोजक मौजूद थे।












