News
बाइक मैकेनिक को मारपीट कर किया घायल

बाइक मैकेनिक को मारपीट कर किया घायल
हापुड़। थाना पिलखुवा क्षेत्र में एक बाइक मैकेनिक पर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर घायल कर दिया । पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पिलखुवा के डूहरी गांव निवासी सोनू अपनी बाइक मैकेनिक की दुकान पर बुधवार दोपहर मौजूद थे। इसी दौरान कुछ अज्ञात हमलावर वहां पहुंचे और सोनू के साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करने लगे। जब सोनू ने इसका विरोध किया, तो हमलावरों ने लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी। हमलावर उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।
थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












