M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

साइबर ठगों ने युवती बनाकर ऑनलाइन जॉब में आकर्षक सैलरी व टूर पेकेज का लालच देकर दो लोगों से की 4.70 लाख रुपए की ठगी

हापुड़।

थाना हापुड़ क्षेत्र निवासी दो लोगों से साइबर ठगों ने युवती बनाकर आनलाईन जॉब में आकर्षक सैलरी, फेस्टिवल बोनस और हॉलिडे पैकेज का लालच देकर
4.70 लाख रुपए की ठगी की। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नगर के पटेलनगर निवासी व पूर्व नगर पालिका के वाईस चेयरमैन के बेटे मदन भसीन ने बताया कि
अप्रैल 2024 में उनके वाट्सएप पर एक युवती की काल आई और खुद को एक बड़ी कम्पनी का अधिकारी बताते हुए आनलाईन जॉब में आकर्षक सैलरी, फेस्टिवल बोनस और हॉलिडे पैकेज का लालच दिया। जिसके लालच में आकर उन्होंने अपने परिवार के विभिन्न खातों से 6,63,910 रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बदले, 28 अप्रैल से 29 अगस्त 2024 तक पीड़ितों के खातों में 3,80,740 रुपये सैलरी के नाम पर भेजे गए। बाद में ओर रूपयों की डिमांड शुरू हो गई। ठगी का एहसास होते ही उन्होंने साइबर सेल में एफआईआर दर्ज करवाई।

उधर हापुड़ के ही मौहल्ला श्रीनगर निवासी विधु अग्रवाल को भी अगस्त में जॉब ऑफर देकर उनके खातों से भी 2,34,750 रुपये ट्रान्सफर करवा लिए गए और बदले में सैलरी के नाम पर 47,880 रुपये भेजें गए थे।

थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page