जीएसटी रिफॉर्म एक बहुत बड़ी उपलब्धि:कपिल अग्रवाल

,हापुड़।
भारतीय जनता पार्टी की नींव रखने वाले पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर जिला प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जिला कार्यालय पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय अपने आप में ही एक विचारधारा थे,उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की स्थापना की।
जिला प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जीएसटी रिफॉर्म के बारे में पत्रकार को बताया कि जीएसटी रिफॉर्म एक बहुत बड़ी उपलब्धि भारतीय बाजार के लिए व भारतीय नागरिकों के लिए है। जीएसटी घटने से आज सभी के चेहरे पर मुस्कान है, बहुत ही सुनियोजित तरीके से जीएसटी रिफॉर्म किया गया है, जीएसटी घटने से सभी वर्गों को लाभ होगा। आज जीएसटी कम होते ही वाहनों की बिक्री बढ़ी है,और भी व्यापार में बहुत तेजी आई है।
जिला प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं के साथ मुख्य बाजार चंडी मंदिर रोड पर जाकर के व्यापारियों से मुलाकात कर जीएसटी के विषय में उनसे चर्चा की,सभी व्यापारियों ने प्रधानमंत्री मोदी के इस कदम को सराहा,कुछ व्यापारियों ने बताया कि किस प्रकार के सुधार अभी होने चाहिए, जिससे व्यापार को और मजबूती मिलेगी,प्रभारी मंत्री ने आश्वासन दिया कि वह इस विषय में केंद्र सरकार में अवश्य बातचीत करेंगे पूरे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नरेश तोमर व वह अभियान के संयोजक जिला महामंत्री पुनीत गोयल रहे।












