ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

साहित्यिक कार्यशाला एवं काव्य गोष्ठी आयोजित, बेशर्मी तो देखिए, खेल रहे हैं चाल, पीड़ित मछली देखकर, रोते हैं घड़ियाल – डॉ.अशोक मैत्रेय

हापुड़।

टैगोर पब्लिक इंटर कालेज में हिन्दी साहित्य भारती द्वारा एक साहित्यिक कार्यशाला एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता रामबीर आकाश और डा. अशोक मैत्रेय ने की, जबकि संचालन का कार्य प्रो. वागीश दिनकर ने किया। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक तेजेंद्र शर्मा ने संभी उपस्थित कवियों का सम्मान किया।

डा. अशोक मैत्रेय ने अपनी कविता “बेशर्मी तो देखिए, खेल रहे हैं चाल, पीड़ित मछली देखकर, रोते हैं घड़ियाल” प्रस्तुत की।

प्रो. वागीश दिनकर ने “हिंदी बने विश्व की भाषा, यह है दिनकर मन अभिलाषा” पढ़ा। वरिष्ठ कवि राज चैतन्य ने अपनी रचना में पहचान की आवश्यकता पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष दिनेश त्यागी ने हिंदी के श्रृंगार पर कविता प्रस्तुत की। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय जूडो खिलाड़ी कुमारी निकिता यादव को इंडोनेशिया में प्राप्त ब्रान्ज मेडल के लिए सम्मानित किया गया। अंत में, जिला उपाध्यक्ष कवि राजकुमार हिंदुस्तानी ने सभी का आभार व्यक्त किया।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page