दीपावली से पूर्व जिलें के उज्जवला योजना के लाभार्थियों को मिलेगा निशुल्क गैस सिलिंडर

हापुड़।
दीपावली से पहले उज्जवला योजना के लाभार्थियों को निशुल्क गैस सिलिंडर देने की योजना है। शासन की और से लाभार्थियों डा. सीमा सिंह को होली और दीपावली पर साल में दो बार फ्री में सिलिंडर दिए जाते हैं। जिले में उज्जवला योजना के 58 हजार लाभार्थी हैं। इनको होली पर सिलिंडर का वितरण कर दिया गया था। अब दीपावली पर इसके लिए आपूर्ति विभाग ने तैयारी आरंभ कर दी हैं। जिले को अक्टूबर में गैस सिलेंडर की अतिरिक्त खेप प्रदान की जाएगी। शासन से गरीब लोगों को निशुल्क गैस सिलेंडर और चूल्हे दिए गए थे। इनका चयन उज्जवला योजना में किया गया था। जिले में उज्जवला योजना के 58 हजार पात्र हैं। इनको हर साल दो गैस सिलेंडर निशुल्क दिए जाते हैं। एक सिलेंडर दीपावली पर और दूसरा होली पर फ्री में प्रदान किया जाता है। त्योहारी सीजन में उज्जवला योजना के पात्रों के परिवारों में गैस से रसोई का कार्य हो सके, इसके लिए सिलेंडर रीफिल की सुविधा से शासन से प्रदान की गई है। अब दीपावली आने वाली है। उससे पहले उज्जवला योजना के सभी पात्रों को सिलेंडर की निशुल्क रीफिल दे दी जाएगी












