HapurNewsUttar Pradesh
दहेज की मांग पूरी न होने पर सुसर पर लगाया रेप के प्रयास का आरोप, एफआईआर दर्ज

हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र के एक मोहल्ले में विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए 20 लाख की मांग करने और उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि उसका विवाह 13 फरवरी 2022 को दिल्ली के आदर्श नगर में हुआ था, जिसमें उसके पिता ने 25 लाख रुपये खर्च किए थे। विवाह के बाद ससुराल पहुंचते ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। 15 फरवरी को मायके आने पर उसकी सास ने उसके सोने के आभूषण रख लिए। आरोप है ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। ससुराल वालों ने अतिरिक्त दहेज की मांग की और पीड़िता को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया।
थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ठ ने कहा कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












