दो स्कूटियों की टक्कर के बाद युवती ने किया जमकर हंगामा, वीडियो वायरल

हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र में बाइक और स्कूटी की टक्कर बाद स्कूटी सवार दो युवतियों और दो युवकों ने नगर के मेरठ तिराहे पर हंगामा किया। मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। विवाद का वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान कर रही है।
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि नगर के मेरठ तिराहे पर स्कूटी और बाइक की टक्कर हो गई थी। इसको लेकर स्कूटी सवार दो युवकों और दो युवतियों ने हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि इस दौरान युवती और युवक नशे में थे। आरोपी युवती और उसके साथियों ने दूसरे पक्ष से गाली गलौज की। इस दौरान लोगों की भीड़ जमा होने पर युवतियां और युवक रौब गालिब – करते हुए भाग गए।
थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी है।












