गृहक्लेश के चलते बुजुर्ग महिला ने गंगा में लगाई छलांग, गोताखोरों ने बचाया , वीडियो वायरल

गृहक्लेश के चलते बुजुर्ग महिला ने गंगा में लगाई छलांग, गोताखोरों ने बचाया , वीडियो वायरल
हापुड़।
थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के बृजघाट पर एक बुजुर्ग महिला ने गृहक्लेश के चलते गंगा में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद गोताखोरों ने महिला को गंगा में छलांग लगाकर बचा लिया और पुलिस को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम एक बुजुर्ग महिला ने अचानक गंगा पुल से गंगा के गहरे पानी में छलांग लगा दी। महिला के पानी में कूदते ही आसपास शोर मच गया। गंगा घाट पर खड़े नाविक और गोताखोरों ने महिला को बचाने के लिए तुरंत अपनी नाव गहरे पानी में डूब रही महिला की तरफ घुमा दी। महिला गहरे पानी में डूब रही थी लेकिन गोताखोर मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद महिला को सुरक्षित नाव में गहरे पानी से खींच लिया।
पुलिस के अनुसार ग्रह कलेश के चलते महिला गंगा में कूदी थी। गोताखोरों द्वारा महिला को बचाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने परिजनों को बुलाकर समझा बुझाकर घर भेज दिया।












