आक्रोश: हापुड़ नगर पालिका में टैक्स को लेकर सभासदों ने दी आंदोलन की चेतावनी

हापुड़।
हापुड़ नगर पालिका परिषद में टैक्स वसूली को लेकर विवाद गहरा गया है। वार्ड सभासदों ने शासना देश के विपरीत जनता से अतिरिक्त टैक्स वसूली का विरोध किया है। सभासदों ने अधिशाषी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।
सभासदों का कहना है कि नगर पालिका प्रशासन मनमाने ढंग से टैक्स वसूल रहा है। इससे आम नागरिक परेशान हैं। सभासद विकास दयाल ने बताया कि बार-बार विषय उठाने के बाद भी प्रशासन उदासीन है। उन्होंने कहा कि कर संबंधी जनहित के मुद्दों का तत्काल समाधान होना चाहिए। ऐसा न होने पर सभासदों के साथ आमजन भी सड़क पर उतरेंगे।
सभासदों ने मांग की है कि तत्काल बैठक बुलाकर टैक्स समस्या का समाधान किया जाए। उनका कहना है कि नगर पालिका का कार्य जनता को राहत देना है। अतिरिक्त बोझ डालना नहीं है। सभासदों ने चेतावनी दी है कि तय समय में समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को व्यापक रूप दिया जाएगा।
आंदोलन की पूरी जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की होगी। इस चेतावनी के बाद नगर पालिका परिषद पर दबाव बढ़ गया है। इस दौरान मुकेश कोरी, अब्दुल मलिक समेत 12 सभासदों ने इस मुद्दे पर नाराजगी जताई है।












