ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

घर में अकेली महिला के साथ दो लोगों ने किया रेप का प्रयास, एफआईआर दर्ज

हापुड़।

थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र निवासी महिला ने गांव निवासी दो युवकों पर घर में घुसकर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की है।

गांव निवासा महिला ने बताया कि उसका मकान गांव के बाहरी छोर पर स्थित है। आठ सितंबर को उसके पति किसी काम से बाहर गए हुए थे। वह घर पर अकेली थी। इससे दौरान गांव निवासी दो व्यक्ति उसके घर पहुंचे। जिन्होंने पति के बारे में पूछा। पति के घर में न होने को जानकारी मिलने पर दोनों जबरन अंदर घुस आए। जिन्होंने छेड़छाड़ करते हुए उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने पिटाई कर उसे घायल कर दिया। महिला ने बताया कि इससे दौरान उसके पति घर पहुंच गए। उन्होंने आरोपियों से उसे बचाने की कोशिश की। जिस पर दोनों आरोपियों ने हमला कर उसके पति को भी घायल कर दिया। वहीं, शिकायत करने पर दोनों को जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। पीड़िता ने दोनों आरोपियों को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है।

थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page