HapurNewsUttar Pradesh
हापुड़ निवासी युवक की झांडखड में ट्रेन से गिरकर हुई मौत

हापुड़।
सिम्भावली थाना क्षेत्र के गांव मुरादपुर निवासी 25 वर्षीय अयान की झारखंड के
रांची में ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। उसकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोग शव लेने के लिए रवाना हो गए।
ग्राम प्रधान फराहिम ने बताया कि उनके गांव निवासी 25 वर्षीय अयान पिछले दिनों ही कपड़े का काम करने के लिए गए थे। उनको एक ठेकेदार लेकर गया था। अयान की झारखंड के रांची में ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। इसकी जानकारी पुलिस के माध्यम से परिवार को दी गई है। सूचना मिलने पर परिवार के लोग शव लेने के लिए रवाना हो गए हैं












