M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNews

नंबर माह में लगने वालें कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेला तैयारी शुरू, मांगा करोड़ों का बजट

,हापुड़।

आगामी नवंबर माह में लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले का आयोजन करने के लिए जिला पंचायत ने तैयारी शुरू कर दी है। वर्ष 2025 मे नवंबर माह में लगने जा रहे गंगा मेले का आयोजन करने के लिए शासन से 5 करोड़ 11 लाख के बजट की मांग की है।

महाभारतकालीन समय से गढ़मुक्तेश्वर के खादर क्षेत्र में प्रतिवर्ष कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेला लगता आ रहा है। जिसका आयोजन जिला पंचायत द्वारा किया जाता है। जिसमें प्रतिवर्ष उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों से करीब 25 से 30 लाख श्रद्घालु गंगा स्नान करने आते है।

कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेला राजकीय मानचित्र पर आने के बाद से मेले के आयोजन पर आने वाले धनराशि शासन द्वारा दी जाती है। गंगा मेला आयोजन के लिए जिला पंचायत ने शासन को पत्र भेजकर मेले का आयोजन कराने के लिए 5 करोड़ 11 लाख के बजट की मांग की है।

जिला पंचायत चेयरमैन रेखा नागर ने कहा कि वर्ष 2025 में कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेला आगामी नवंबर माह में लगेगा। मेले के आयोजन के लिए समुचित बजट की व्यवस्था होने से मेले को भव्य रूप दिया जायेगा। जिला का प्रयास रहेगा कि मेले में आने वाले श्रद्घालुओं को किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े,इसलिए मेले की तैयारी समय से शुरू कर दी है। गंगा मेले में आने के लिए उनके द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ को निमंत्रण दिया गया है।



अपर मुख्य अधिकारी शिशुपाल शर्मा ने बताया कि आगामी नवंबर माह में लगने जा रहे गंगा मेला आयोजन के लिए शासन से 5 करोड़ 11 लाख के बजट की मांग की है। इस धनराशि से गंगा किनारे भव्य गंगा मेले का आयोजन किया जायेगा।



उन्होंने बताया कि गंगा मेले स्थल पर एक वीआईपी सहित 12 घाटों का निर्माण होगा,मेला क्षेत्र में 200 सीसीटीवी कैमरे,बाथरूम,चेजिंग रूम बनाये जायेंगे। मेले में आने वाले श्रद्घालुओं की सुविधाओं का ध्यान रखा जायेगा। जिला पंचायत का प्रयास रहेगा मेले में आने वाले श्रद्घालुओं को किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।













Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page