M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

दहेज की मांग पूरी न होने पर दिया तीन तलाक, पीड़िता पहुंची एसपी दरबार

हापुड़।

नगर कोतवाली क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता को उसके पति द्वारा तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट समेत के गंभीर आरोप लगाते हुए एसपी से मामले की शिकायत की है। पीड़िता ने एसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसकी शादी वर्ष 2012 में नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मौहल्ला निवासी युवक के साथ हुईं थी। आरोप है कि शादी पीड़िता के माता पिता ने करीब 10 लाख रूपये खर्च किये थे, परन्तु शादी में दिये गये सामान से पति समेत ससुराल पक्ष के लोगो को पसन्द नही आया और कम दहेज का ताना देकर वैगनकार कार व 5 लाख रूपये नकद की मांग करने लगे। आरोप है कि दहेज की मांग करते हुए मानसिक और मारपीट कर शारीरिक उत्पीडन करते रहे तथा कई बार बच्चो सहित मारपीट कर घर से निकाल दिया, लेकिन अपने रिश्ते को बचाये रखने के लिए इनके उत्पीडन को सहन करती रही, लेकिन हर बार दोबारा दहेज ना मांगने और इस बाबत मारपीट न करने का आश्वासन देकर ले जाते थे और दोबारा दहेज ना मांगने और मारपीट ना करने के लिए 10 रूपये के स्टाम्प पेपर पर भी लिखित में फैसला नामा लिखा गया बावजूद उसके दहेज़ कि मांग लगातार जारी रही। आरोप है कि आरोपियों ने पीड़िता को बिजली का करंट लगाकर लगाकर जान से मारने का प्रयास किया। आरोप है कि पीड़िता का पति 29 अगस्त की रात गैर मर्द को लेकर घर पर आया और उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाने का दबाव बनाया। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर पीड़िता ने पति ने तलाक, तलाक, तलाक कहकर तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने एसपी दरबार पहुंचकर पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तो वहीं एसपी ने पीड़िता को संबंधित मामले में जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page