M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

त्यौहारों पर ट्रैनों में भीड़ को देखते हुए सतर्कता से ट्रेनों की करें जांच – आरपीएफ डीआईजी

हापुड़।

आरपीएफ डीआईजी सैय्यद सरफराज अहमद ने हापुड़ रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ पोस्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आरपीएफ डीआईजी ने कार्यालय में अभिलेखों की जांच की और उनके रखरखाव के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की जांच कर शस्त्रों को भी जांचा। मालखाना में माल का समय-समय पर निस्तारण हो सके इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने पोस्ट पर तैनात आरपीएफ बल व अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि अधिकारी व कर्मचारी ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए सतर्कता से ट्रेनों की जांच करें। साथ ही आने वाले त्योहारों पर भी नजर बनाए रखें। ट्रेनों में यात्रियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो इसके लिए अधिकारी पहले से ही अपनी तैयारियां पूरी करें। अधिकारी व कर्मचारी पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वाहन करें। इस दौरान सहायक सुरक्षा आयुक्त एसएम असलम, पोस्ट प्रभारी राकेश यादव समेत सुरक्षा बल के जवान मौजूद थे।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page