मामूली विवाद को लेकर हिस्ट्रीशीटर व अन्य में जमकर हुई मारपीट, वीडियो वायरल

हापुड़ ।
थाना कपूर पुर में हिस्ट्रीशीटर सहित दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई । जिसमें दर्जनों लोग एक दूसरे पर कर रहे हैं,जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
कपूरपुर थाना क्षेत्र के गांव बझेड़ा कला में एक हिस्ट्रीशीटर और अन्य दर्जनों लोगों के बीच हुई कहासुनी के बाद मारपीट में एक दूसरे पर जमकर बरसे दर्जनों लोग मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
कपूरपुर थाना क्षेत्रके बझेड़ा कला गांव में यूं तो अवैध कामों की भी भरमार है दर्जनों से भी ज्यादा लोग तरह-तरह के अवैध कार्य करते रहते हैं लेकिन प्रशासन की ढील के कारण लोग अपने मंसूबों में कामयाब हो रहे हैं जिसके चलते आए दिन घटनाएं सामने आती रहती हैं अवैध मावा और अवैध पनीर का भी बड़ा गोरख धंधा बझेड़ा कला गांव में चलता है लेकिन प्रशासन की तरफ से कोई कठोर कार्रवाई नहीं।












