M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

बेसिक स्कूलों के बच्चे ने जूडो प्रतियोगिता में जीते गोल्ड मेडल

हापुड़।

69वीं मंडल माध्यमिक विद्यालयी जूडो बालक-बालिका प्रतियोगिता का भव्य आयोजन स्पोर्ट्स स्टेडियम मलकपुर, सूरजपुर (ग्रेटर नोएडा) में हुआ।

इस प्रतियोगिता में हापुड़ जनपद के सिंभावली ब्लॉक स्थित पी.एम. श्री कंपोजिट स्कूल हिम्मतपुर की जूडो टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 स्वर्ण पदक और 2 रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता से विजयी होकर लौटे बच्चों का विद्यालय में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक शमशुल हसन ने बच्चों की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि “हमारे विद्यालय का उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है। शिक्षा के साथ खेलों में भी उनकी भागीदारी हमें गौरवान्वित करती है।

विद्यालय के जूडो कोच सुबोध यादव ने जानकारी दी कि स्वर्ण पदक विजेता: किरन (28kg), अनुप्रिया (32kg), कनिका (44kg), मानवी (44+kg), जोया (40kg), अजीम (25kg), आयुष (35kg), अर्श (40kg)। रजत पदक विजेता: ऋषभ (30kg), साक्षी (36kg)। ज़िला व्यायाम शिक्षक मनप्रीत खैरा ने बताया कि सभी स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी अब आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे, जो 26 से 29 सितंबर 2025 तक सहारनपुर में आयोजित होगी।



हिम्मतपुर ग्राम प्रधान, ज़िला बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, ज़िला समन्वयक, एसआरजी, एआरपी, संकुल शिक्षक आदि शिक्षकों ने बधाई दी। सम्मान समारोह में अजय जयंत, सबाहत अली, मनोज पाल, ब्रजपाल सिंह, दीपा, स्वाति, कमलेश, अलका, सविता, रंजना, साहिन, शारदा सहित अनेक गणमान्य शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे।















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page