हमारा विद्यालय-हमारा स्वाभिमान के संकल्प पत्र का विमोचन किया

हापुड़।
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष अशोक कश्यप के नेतृत्व में खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय देशराज वत्स से मिला तथा 1 सितंबर 2025 को देशभर में 5 लाख से अधिक विद्यालयों में हमारा विद्यालय- हमारा स्वाभिमान संकल्प कार्यक्रम आयोजित करने की विस्तार से चर्चा की एवं इस राष्ट्रव्यापी अभियान के संकल्प पत्र का विमोचन किया।
कार्यकारी जिलाध्यक्ष विजय कुमार त्यागी ने बताया कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने हमारा विद्यालय- हमारा स्वाभिमान राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत की है जिसमें 1 सितंबर 2025 को देश के 5 लाख से अधिक विद्यालयों के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की सहभागिता होगी।
इस अवसर पर आदर्श गोयल, मोहर सिंह, संजय सक्सेना, रीता भाटी, अरुण शिशौदिया, ज्योति चौधरी, संदीप पाटिल, प्रवेश कुमार, सोनू कुमार, दिनेश कुमार आदि मौजूद थे।












