M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

उघमियों ने केन्द्र सरकार द्वारा उघोगो को लेकर जारी किए नियमों पर की चर्चा

हापुड़ । आई आई ए धीरखेड़ा हापुड़ चैप्टर के चेयरमैन पवन शर्मा की अध्यक्षता में यंग प्रेन्योर सेल की दूसरी कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उद्योगों से संबंधित समस्याओं, नई तकनीकों तथा राज्य एवं केंद्र सरकार के द्वारा एमएसएमई उद्योगों के लिए लागू किए गए नए नियमों के विषय पर चर्चा की गई। बैठक में आई वाई सी के कैप्टन वैभव गुप्ता ने सरकार की ग्रीन एवं क्लीन एनर्जी नीति के विषय में बताया तथा इसी क्रम में उद्योगों तथा घेरलु सोलर पैनल लगाने वाली कंपनी पीएसी एग्रो सोलर पांडा के ओनर तथा तकनीकी एवं मार्केटिंग अधिकारी को इस विषय पर अधिक से अधिक जानकारी देने के लिए आमंत्रित किया। बैठक में सोलर कंपनी के अधिकारी ने उद्योगों में लगने वाले सोलर की आवेदन प्रक्रिया, सोलर लगाने का खर्चा, सोलर की साफ सफाई एवं रखरखाव, सोलर लगने के बाद बिजली बिल में आने वाली कमी, सोलर के विषय में फैल रही भ्रामक जानकारी, तथा उद्योगों एवं घरेलू सोलर पैनल लगाने पर मिलने वाली सब्सिडी के विषय में जानकारी दी। बैठक में अशोक छारिया ने युवा उद्यमियों को आई आई ए की लेंगेसी को आगे बढ़ाते हुए निडर, आत्मविश्वासी होकर उद्योगों में आने वाली कठिनाईयों से लड़कर एक सफल उद्यमी बनने की सलाह दी। बैठक में धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र की सड़क एवं नाली की समस्याओं, बिजली की समस्याओं तथा जीएसटी में किए गए नवीन संशोधनों पर भी चर्चा की गई। बैठक में सचिव लवलीन गुप्ता ने सभी युवा उद्यमियों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि सभी युवा उद्यमियों को अपने उद्योग से संबंधित तकनीकों एवं नई जानकारी को प्राप्त करते रहना चाहिए। इसके अतिरिक्त अपने उद्योग में आयात निर्यात को भी बढ़ावा देकर नए रोजगार का सृजन करना चाहिए तथा सभी युवा उद्यमियों को संगठित होकर जरूरत के समय एक दूसरे का साथ देना चाहिए। कोषाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल ने बताया कि आई आई ए के द्वारा आई वाई सी का गठन सभी युवा उद्यमियों को एक साथ जोड़कर उद्योगों से संबंधित समस्याओं को आई आई ए के समक्ष रखना, सामाजिक कल्याण से संबंधित कार्य को बढ़ावा देने तथा उद्यमियों को किसी न किसी खेल गतिविधि के द्वारा अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए किया गया है। आईवाईसी वाइस कैप्टन मुदित बंसल ने बताया सितंबर माह में आई वाई सी के द्वारा अपने उद्यमी सदस्यों के लिए एक खेल गतिविधि का आयोजन भी किया जाएगा। बैठक में राजेंद्र गुप्ता, अशोक छारिया, शांतनु सिंहल, आयुष गर्ग, निशांत जैन, आकाश छारिया, सचिन अग्रवाल, गौरव गोयल, शोभित गोयल, राहुल गर्ग, अक्षय अग्रवाल, नितेश मित्तल, माधव सिंघल, इंद्र मोहन बंसल, दीपांशु गर्ग, सक्षम गुप्ता, ध्रुव गुप्ता, आयुष गोयल, आकाश गोयल, विभोर अग्रवाल, अंकित बंसल, समर्थ अग्रवाल, अमन गुप्ता, अक्षत अग्रवाल, परित अग्रवाल, तन्मय मित्तल, ऋषभ मित्तल, मुकुल अग्रवाल आदि उद्यमी बंधु उपस्थित रहे।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


One Comment

  1. Thanks I have recently been looking for info about this subject for a while and yours is the greatest I have discovered so far However what in regards to the bottom line Are you certain in regards to the supply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page