जिलें में एक सितम्बर से आयोजित होगा हमारा विद्यालय- हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम

हापुड़ । राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की मासिक बैठक हुई।
जिसमें जिला अध्यक्ष अशोक कश्यप ने बताया कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के द्वारा देश के 5 लाख से अधिक विद्यालयों में एक सितम्बर 2025 को हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम मनाया जाएगा “हमारा विद्यालय-हमारा स्वाभिमान” कार्यक्रम।
कार्यकारी जिला अध्यक्ष विजय कुमार त्यागी ने बताया कि राजस्थान की मुख्यमंत्री भजनलाल एवं अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के संगठन मंत्री महेंद्र कपूर ने हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम के पोस्टर का संयुक्त रूप से विमोचन किया था ।
आगामी दिनांक 01 सितंबर 2025 को देश के 05 लाख से अधिक विद्यालयों में हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान का कार्यक्रम अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के तत्वाधान में मनाकर “पांच-प्रण” लिया जाना है। तथा जनपद हापुड़ में भी सभी ब्लॉकों में 1 सितंबर 2025 को सभी ब्लॉकों में यह प्रोग्राम आयोजित किया जाएगा। हमारा विद्यालय हमारे स्वाभिमान कार्यक्रम के लिए जिला उपाध्यक्ष रीता भाटी को संयोजक , मीडिया प्रभारी अरुण सिसोदिया को सह संयोजक और गढ़ ब्लॉक के महामंत्री प्रवेश कुमार सहसंयोजक रहेंगे। मासिक बैठक में आज संघ के सभी पदाधिकारी की सहमति से आदर्श गोयल को जिला महामंत्री के पद पर अरुण सिसोदिया को जिला मीडिया प्रभारी तथा मनोज पाल को सिंभावली ब्लॉक का ब्लॉक प्रभारी मनोनीत किया गया है बैठक में मौजूद कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ,मोहर सिंह, सरजीत सिंह संजय सक्सेना, अरुण प्रवेश कुमार ,दिनेश सिंह ,मनोज पाल, शर्मा जी आदि ने मनोनीत पदाधिकारी को बधाइयां और शुभकामनाएं दी गई।












