बड़े-बड़े हादसों को न्योता देते टूटे, जर्जर तार

हापुड़।
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में बड़े-बड़े हादसों को न्योता देते टूटे, जर्जर तार, इंद्रलोक गली नंबर 13 डी ए वी ई स्कूल के पास, पिछले कई महीनो से, तार बहुत ही झज्जर हालत में है, जबकि नए खंभे विभाग द्वारा लगा दिए गए हैं लेकिन तार उसे पर नहीं लगाए गए हैं, जिस कारण रोज हादसे होते रहते हैं, कल भी भूसे की ट्रैक्टर ट्राली में चिंगारी से आग लग गई थी, जबकि बराबर में बच्चों का स्कूल भी है जहां से काफी संख्या में बच्चे आते जाते हैं, स्थानीय निवासियों की गली में गाड़ियां निकलती व खड़ी भी रहती है, जिससे आग लगने का खतरा बना रहता है, नागरिकों में काफी रोष है विभाग से अनुरोध जल्दी उचित कार्यवाही की जाए।
शिकायतकर्ता राजेंद्र गोयल, नीरज, राजेंद्र प्रसाद शास्त्री , राजू, रविंदर, उमा गोयल, संजीव, देवेश आदि, समाज सेवी राज कुमार शर्मा ने कराया अवगत जिससे भविष्य में किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो सके।












