HapurNewsUttar Pradesh
हापुड़। थाना पिलखुवा क्षेत्र के गांव चंदपुरा में देर रात एक किसान नर्विल तोमर (46) का शव खेत से बरामद हुआ। खेत पर शव मिलने की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार पिलखुवा निवासी किसान नर्विल तोमर शनिवार देर रात अपने खेत पर गया था। सुबह जब परिजन और ग्रामीण खेत पर पहुंचे तो उन्होंने नर्विल को मृत अवस्था में देखा। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही पिलखुवा कोतवाल पटनीश कुमार और सीओ अनीता चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी।
पुलिस जांच में पाया गया कि किसान के शरीर पर किसी प्रकार के चोट या संघर्ष के निशान नहीं थे। प्रारंभिक जांच में नर्विल तोमर की मौत ब्रेन हेमरेज से होना माना जा रहा है।












