नाबालिग का अपहरणकर्ता गिरफ्तार,भेजा जेल

हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र के एक मौहल्ले निवासी व इंटर की छात्रा के अपहरणकर्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के मोदीनगर रोड स्थित एक मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री नगर के एक इंटर कालेज की छात्रा है। उनकी पुत्री को मोहल्ला निवासी विनीत कुमार छेड़छाड़ करता है।
पीड़िता ने बताया कि 4 अगस्त को पीड़िता की पुत्री दुकान पर सामान लेने गई थी। लेकिन वह वापस नहीं लौटी। काफी तलाश करने पर कुछ फ्ता नहीं चला। इसी बीच उसके देवर ने बताया कि पुत्री को विनीत अपहरण कर ले गया था।
थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीश प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में नाबालिग को बरामद कर आरोपी को मोदीनगर फ्लाई ओवर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।












