M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

कलियुगी बेटा-बहू ने पिता के खाते से उड़ाए 2.50 करोड़ रूपये, विरोध करने पर की मारपीट

हापुड़

। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव उपैड़ा में छोटे पुत्र व उसकी, पत्नी ने अपने बुजुर्ग पिता से झूठ बोलकर चेक पर हस्ताक्षर करा लिए। आरोप है कि आरोपियों ने उनके खाता से 2.36 करोड़ रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। सच्चाई पता चलने पर जब पीड़ित बुजुर्ग ने अपने रुपये वापस मांगे तो पुत्र व उसकी पत्नी ने पीड़ित के साथ बेरहमी से मारपीट कर घर से निकाल दिया। अब न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने पति व पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

ग्राम उपैड़ा निवासी महेंद्र सिंह ने बताया कि 25 अप्रैल 2025 को उनकी अधिग्रहित कृषि भूमि के मुआवजे की बाबत 2.50 करोड़ रुपए रेलवे रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के खाते में जमा किए गए थे। आरोप है कि सबसे छोटे पुत्र अनिल उसकी पत्नी प्रीति व अन्य परिजनों ने उनके दो बड़े पुत्रों द्वारा हाईकोर्ट से स्टे लाने व उनका खाता सीज कराने की झूठी बात कहते हुए उसके खाते में दो करोड़ 36 लाख रुपये ट्रांसफर करने के लिए उन्हें बहला फुसला लिया। इतना ही नहीं आरोपी पुत्र ने जरुरत पडने पर यह धनराशि समय पर उनके खाते में ट्रांसफर करने का वायदा भी किया। 28 अप्रैल को आरोपी ने 2.36 करोड़ रुपये चेक में भरकर उनके हस्ताक्षर करा लिए और उनके खाते से अपने खाते में दो करोड़ 36 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page