महिला की हुई सर्पदंश से मौत

हापुड़।
थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में एक महिला की सर्पदंश से मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली बदरखा में रहने वाली महिला भूरो पत्नी प्रेमपाल 27 वर्ष की मौत होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार सोमवार की रात महिला मकान की छत पर सो रही थी। तभी महिला को सांप ने डस लिया था। महिला द्वारा शोर मचाने पर स्वजन में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद परिजन उसको अस्पताल
ले जाने के बजाए झाडफूंक करने वालों के पास ले गए। इस दौरान महिला की तबियत बिगड़ने लगी तो स्वजन अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत को लेकर गांव में कई तरह की चर्चा चल रहीं हैं।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका अपने पीछे दो बच्चों को छोड़ गई है।












