सर्राफा बाजार में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, हुआ ध्वजारोहण

हापुड़।स्वतंत्रता दिवस के 79 वर्ष पर सर्राफ़ा एसो० हापुड़ के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य गणों ने धूम धाम से मनाया ।
जिसमें प्रधान संजय ख़ज़ांची जी ने बताया कि हमको स्वदेशी बनना पड़ेगा ।
जैसे हाल में अमेरिका ने टैरिफ़ इम्पोस करा है उससे हमको कुछ सीखना चाहिए।
हमे बाहर के कोई समान नहीं ख़रीदने चाहिए।अपने देश का पैसे अपने देश में इस्तेमाल करना चाहिए ।
इस पर्व पर हिंदू भाई के साथ साथ मुस्लिम भाई लोगो ने भी बढ़ छड़ कर हिस्सा लिया।
साथ ही कपिल अग्रवाल जी का स्वागत किया गया जो निस्वार्थ भाव से संस्था की सेवा करते हैं बिना किसी पद और लालच के।
अंत में प्रसाद वितरित कर कार्यक्रम को सफलता मिली।
इसमें -मंत्री संजीव जैन ,लोकेश गुप्ता ,शरद अग्रवाल,शरद गर्ग ,कपूर एंड संस,अनिल सेठी,राघव अग्रवाल (ख़ज़ांची
आयुष शर्मा ,अभिषेक शर्मा,संजय डी एस ,कुशल गोयल,राजा ज ,बिंटू ,हाजी व सभी गणमान्य लोग उपस्थित थे ।












