ATMS College of Education Menmoms
News

“ओरिएंटेशन डे: जोश, उमंग और नए सपनों की उड़ान!” एटीएमएस ग्रुप हापुड़ में नए सत्र 2025 2026 के विद्यार्थियों का हुआ भव्य स्वागत

“ओरिएंटेशन डे: जोश, उमंग और नए सपनों की उड़ान!”
एटीएमएस ग्रुप हापुड़ में नए सत्र 2025 2026 के विद्यार्थियों का हुआ भव्य स्वागत

हापुड़।
एटीएमएस ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस में बीसीए, बीबीए, बीएजेएमसी, बी.फार्म, डी.फार्म और पॉलिटेक्निक पाठ्यक्रमों के नवागंतुक विद्यार्थियों के लिए भव्य ओरिएंटेशन कार्यक्रम दीक्षारम्भ आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और संस्था अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल के प्रेरणादायक संबोधन से हुई। उन्होंने अपने दीर्घ अनुभव के साथ छात्रों को सकारात्मक जीवन शैली के विषय में भी विस्तार से जानकारी दी।
संस्थान सचिव रजत अग्रवाल ने संस्थान की उपलब्धियों और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने छात्रों को दी जाने वाली सुविधाओं के प्रति भी सुनिश्चित किया।
कार्यक्रम में उपस्थित संस्थान के समूह निदेशक डॉ विजेन्द्र सिंह ने अपने स्वागत संदेश में विद्यार्थियों को अनुशासन, नवाचार और नैतिक मूल्यों के महत्व पर मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम के महत्व और संस्थान की सुविधाओं एवं उपलब्धियों पर फॉर्मेसी विभाग के प्राचार्य डॉ अरुण कुमार ने विस्तार से छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि संस्थान में दवाओं के शोध व अनुसंधान के लिए आधुनिक प्रयोगशालाएं, डिजिटल कक्षाएं एवं सुरक्षित वातावरण के साथ छात्रों को नियमित पढ़ाई और इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग पिछले कई वर्षों से लगातार प्रदान की जाती है।

बीसीए/बीबीए के विभागाध्यक्ष डॉ अरुण भारद्वाज ने सभी छात्रों को एटीएमएस में प्रवेश लेने की शुभकामनाएं दी और जिम्मेदारी के साथ छात्रों को विश्वास दिलाया कि उन्हें संस्थान की तरफ से गुणवान अध्यापक, आधुनिक उपकरणों से सुस्सजित प्रयोगशालाएं एवं उच्च स्तर की किताबों की कोई कमी नहीं होगी।
पॉलिटेक्निक विभाग के कोऑर्डिनेटर श्री विद्युत भद्रा जी ने पाठ्यक्रम की नियमावली एवं शतप्रतिशत कैंपस प्लेसमेंट की जानकारी दी।
मैकेनिकल इंजीनियर श्री पिंकल त्यागी जी ने छात्रों को रैगिंग सम्बन्धी नियमों के विषय में बताया और किसी भी समस्या के लिए हमेशा मदद करने का भरोसा दिलाया।
उत्साह और उमंग से भरे इस आयोजन ने नए छात्रों को न केवल संस्थान से जोड़ा, बल्कि उनके सपनों को उड़ान देने की प्रेरणा भी दी। परिचय देते हुए सभी छात्रों के चेहरे पर आत्मविश्वास चमक रहा था।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं धन्यवाद प्रस्ताव के साथ किया गया।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page