News
साइबर ठगों ने युवक के खाते से उड़ाई धनराशि

साइबर ठगों ने युवक के खाते से उड़ाई धनराशि
हापुड़।
थाना पिलखुवा क्षेत्र निवासी एक युवक के खाते से साइबर ठगों ने 75 सौ रुपये उड़ा दिए। पीड़ित ने एफआईआर दर्ज करवाई है।
पिलखुवा क्षेत्र के गांव परतापुर गांव निवासी अनुज तोमर ने बताया कि दो दिन पूर्व उनके खाते से साइबर ठगों ने 75 सौ रुपये निकाल लिए,जिसका मैसेज आने पर उन्हें फ्राड का पता चला था। जिसकी तहरीर थाने में दी गई है
साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक नज़ीर खान ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












