M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

14 अगस्त को पंजाबी मनाएगा काला दिवस , मोमबत्ती जलाकर अपने पूर्वजों को देगा श्रद्धांजलि

10 लाख शहीद फिर भी रिफ्यूजी अब कानून चाहिए-
प्रवीण सेठी

हापुड़ । पंजाबी समाज के राष्ट्रीय सयोजक प्रवीण सेठी ने कहा 14 अगस्त को उत्तर प्रदेश समेत पूरे राष्ट्र में पंजाबी समाज उन पंजाबी समाज और सिख समाज के लोगों को नमन करेंगे जो 1947 के विभाजन के दौरान शहीद हो गए थे उन्होंने बताया की 14 अगस्त की वह काली रात जो पंजाबियों पर कहर बनकर टूटी और जिस का दर्द पंजाबियों ने झेला आज हम नमन करते हैं उनकी बलिदानों को जिनके बलिदान से आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं और उन माताओं को जिन्होंने अपने लालो को खोया उन बहनों को जिन्होंने अपने भाइयों को खोया उन बच्चों को जिनको भालो की नोक पर उछाला गया उन आत्माओं को जिनको अग्नि देने वाला भी कोई नहीं मिला पंजाबी समाज उत्तर प्रदेश नहीं राष्ट्र के पंजाबी समाज उन आत्माओं को नमन करता हैं जिन का बलिदान पंजाबी समाज हमेशा याद रखेगा 1947 में 10 लाख से भी ज्यादा पंजाबी समाज के भाई बहन शहीद हुए थे उनको श्रद्धांजलि देने के लिए उनकी आत्मा की शांति के लिए 14 अगस्त दिन वीरवार शाम 6 बजे एक मोमबत्ती शहीदों के नाम सार्वजनिक स्थलों पर मंदिरों पर गुरुद्वारे पर या अपने घर के बाहर जलाए और अपने पितरों को श्रद्धांजलि अर्पित करें यह कार्यक्रम पूरे उत्तर प्रदेश में नहीं पूरे राष्ट्र में लगभग 15 सालों से पूजनीय स्वर्गीय श्री रामप्रकाश सेठी जी के आग्रह पर चल रहा है और हर वर्ष पूरे राष्ट्र के अंदर मोमबत्ती जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है पंजाबी समाज की एकता को देखते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने भी 14 अगस्त का दिन भी विभाजन विभीषिका घोषित करके पंजाबी समाज का मान बढ़ाया था उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में बंटवारे के दौरान पंजाबी समाज के 10 लाख लोग शहीद हो गए थे उसके बावजूद भी पंजाबी समाज को रिफ्यूजी कहा जाता है यह एक राष्ट्रीय शर्म का विषय है पंजाबी समाज का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी मिलकर पंजाबी को रिफ्यूजी कहने वालों पर सख्त रिफ्यूजी कानून बनाने की मांग करेगा उन्होंने देश भर के पंजाबी समाज से आह्वान करते हुए कहा की 14 अगस्त को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि देकर रिफ्यूजी कानून की मांग को जोरशोर से उठाएंगे और जल्द ही पूरे राष्ट्र का महासम्मेलन मेरठ में आयोजित किया जाएगा



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


One Comment

  1. I do believe all the ideas you’ve offered on your post. They’re really convincing and can certainly work. Nonetheless, the posts are very brief for beginners. May you please prolong them a little from next time? Thank you for the post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page