पानी की टंकी पर चढ़कर खतरनाक स्टंट करने व रील बनाने का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

पानी की टंकी पर चढ़कर खतरनाक स्टंट करने व रील बनाने का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी
, हापुड़ (, यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र स्थित पानी की टंकी पर चढ़कर रेलिंग पर एक हाथ छोड़ कर खतरनाक स्टंट करने व रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव में पानी की टंकी पर लटककर एक युवक खतरनाक स्टंट कर रहा है । जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में युवक टंकी की रेलिंग से सिर्फ एक हाथ के सहारे लटका हुआ है। पीछे एक फिल्मी गाना बज रहा है। वीडियो के अंत में वह कैमरे की ओर देखकर अन्य युवाओं को भी ऐसी हरकत करने की चुनौती देता है।
थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि वीडियो की जांच की जा रही है।












