चार बच्चों की मां को दुबारा भगा ले गया प्रेमी , एफआईआर दर्ज

चार बच्चों की मां को दुबारा भगा ले गया प्रेमी , एफआईआर दर्ज
हापुड़। थाना हापुड़ क्षेत्र में एक प्रेमी चार बच्चों की मां को दुबारा भगा ले गया। परिजनों ने थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है।
हापुड़ के मोहल्ले की युवती ने बताया कि 24 जुलाई की सुबह उसकी मां और छोटे भाई-बहन घर पर थे। तभी बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के कुचेसर रोड चौपला का मीनू और कुछ अज्ञात लोग उनके घर आए । युवती का आरोप है मीनू उसकी मां को बहला-फुसलाकर बाइक पर बैठाकर साथ ले गया।
युवती ने बताया कि आरोपित मीनू पहले भी उसकी मां को करीब चार साल तक अपने साथ रख चुका है। इस बार फिर से वह उसकी मां को
अपने साथ ले गया। घटना की जानकारी मिलते ही युवती ने तुरंत डायल 112 पर काल करके पुलिस को सूचित किया।
थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस लापता महिला और आरोपित मीनू की तलाश में जुट गई है।












