लायंस क्लब हापुड़ ग्रेटर ने मनाई हरियाली तीज, चेतना गुप्ता बनी तीज क्वीन

लायंस क्लब हापुड़ ग्रेटर ने मनाई हरियाली तीज, चेतना गुप्ता बनी तीज क्वीन
हापुड़। लायंस क्लब हापुड़ ग्रेटर द्वारा रिमझिम बरसात के इस मस्ती भरे मौसम में हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में महिलाओं एवं बच्चों द्वारा अनेक संस्कर्तिक नृत्य कार्यक्रमों की प्रस्तुति रही।
तीज क्वीन की प्रतियोगिता में लायेनेड चेतना गुप्ता तीज क्वीन बनी।
अपनी प्रकृति के बचाव हेतु हरियाली तीज के महोत्सव पर अधिक से अधिक पेड़ लगाने और लोगों को जागरूक करने के लिए संकल्प लिया।
क्लब के बच्चों द्वारा देश भक्ति के रंगा रंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गये
इतने सुन्दर कार्यक्रम को इतना भव्यता पूर्वक संयोजन एवं व्यवस्थित करने के लिये मंच संयोजिका लायनेड मीनाक्षी सिंघल एवं लायनेड रंजना जैन और लायन विजय वर्मा का आभार व्यक्त किया।
हापुड़ ग्रेटर में आज दो नये सदस्यों लायन अंकुर कंसल एवं लायन ऋषि जिंदल का भी स्वागत किया गया जिनको क्लब के लेपल पिन एवं पटका और गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर
प्रधान लायन संजय सिंघल
सचिव लायन राजीव जैन
कोषाध्यक्ष लायन लष्मी नारायण सिंघल आदि मौजूद थे।












