भाजपा ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीद के परिजनों को किया सम्मानित

भारतीय जनता पार्टी ने शहीदों को याद करते हुए मनाया कारगिल विजय दिवस
हापुड़।
कारगिल विजय दिवस मनाते हुए क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी ने कहा कि आज इस युद्ध को 27 वर्ष हो चुके हैं यह युद्ध पाकिस्तान सेना के द्वारा हमारे भारत के क्षेत्र में घुसपैठ होने के कारण हुआ था ऊपर की ओर बैठे होने के कारण भारत को इस युद्ध में प्रारंभ में बहुत नुकसान उठाना पड़ा था लेकिन भारतीय सेवा के शौर्य और पराक्रम के आगे पाकिस्तान घुटने टेकने को मजबूर हो गया था इस युद्ध में थल सेना और वायु सेवा दोनों नहीं अपने पराक्रम का लोहा दुश्मन को मनवाया था हम उन सभी शहीदों को नमन करते हैं जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर भारत माता के मान सम्मान की रक्षा की और उन सैनिकों को सलूट करते हैं जो आज भी देश की रक्षा के लिए सदैव तत्पर है जिला अध्यक्ष नरेश तोमर ने कहा कि कारगिल युद्ध के बाद आज के वर्तमान समय तक कई सुधार भारतीय सेवा में किए गए जिसमें के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का गठन हुआ जिससे थल सेना नौसेना और वायु सेवा के बीच संयुक्तता को बढ़ावा देने के लिए यह कदम उठाया गया सीड्स सरकार का एक एकल बिंदु सैन्य सलाहकार के रूप में कार्य करता है और तीनों सेवाओं के एकीकरण की देखरेख करता है जिससे कि तीनों सेनाओं में समन्वय के साथ कोई भी कार्य अगर देश के पक्ष में करना है तो वह एकल बिंदु के तहत होता है 27 वर्ष में भारत की सैन्य शक्ति आज बढ़कर लगभग 10 गुना हो गई है भारत ने अपने स्वयं के डिफेंस सिस्टम स्वयं के हथियार स्वयं की मिसाइल बनाना प्रारंभ कर दिया है जिसका बोलबाला पूरे विश्व में है और जिसका प्रयोग पूरे विश्व में ऑपरेशन सिंदूर के अंदर देखा इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने श्रीमती मुकेश देवी को सम्मानित किया जिनके पति शहीद सिपाही राज सिंह मलिक कारगिल युद्ध के दौरान जिन्होंने अपने प्राणों का बलिदान दिया था इसके अलावा सैनिकों का सम्मान करते हुए वारंट ऑफिसर मनवीर सिंह पूर्व सैनिक संघ के जिला अध्यक्ष कैप्टन राजेश चौधरी कैप्टन गोपीचंद सूबेदार जगदीश चौहान दिनेश तोमर कैप्टन ओमप्रकाश पूर्व सैनिक बृजपाल सहित लगभग 25 सैनिकों का सम्मान भारतीय जनता पार्टी के द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया इस अवसर पर पूर्व मंत्री मदन चौहान नगर पालिका पिलखुवा अध्यक्ष विभु बंसल क्षेत्रीय मंत्री कविता म्हात्रे ब्लॉक प्रमुख निशांत सिसोदिया जिला महामंत्री राजीव सिरोही मोहन सिंह नीलम सिंह महेश त्यागी अलका नीम तरुण चौहान पवन गर्ग सुनील वर्मा सौदान सिंह अमित सिवल कुणाल चौधरी सतीश सिंघल हेमंत त्यागी राहुल उपाध्याय उमेश यादव राजेश शर्मा व जिला मीडिया प्रभारी सुरेश वशिष्ठ समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री पुनीत गोयल ने किया।












