M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता हूई आयोजित, डीआईओएस को प्रधानाचार्य पारूल शर्मा ने किया सम्मानित

जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता हूई आयोजित, डीआईओएस को प्रधानाचार्य पारूल शर्मा ने किया सम्मानित

हापुड़ । श्रीमती कमला अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज में उत्तर- प्रदेश-संस्कृत-संस्थानम्, लखनऊ ( भाषा विभाग: उत्तर प्रदेश शासनाधीन) के संयुक्त तत्वावधान में जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता 2025 का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्यों श्रीमती पारूल शर्मा, श्रीमती रेखा शर्मा, मैनेजर एडमिन बृजमोहन गुप्ता, मैनेजर एस्टेट नरेश कुमार अग्रवाल, हापुड़ विद्यालयों की नई जिला निरीक्षका डॉ० श्वेता पुठिया, मुख्य वक्ता डॉ० वाचस्पति मिश्र निवर्तमान अध्यक्ष उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्था, विशिष्ट अतिथि श्री कृष्ण वीर अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक गाजियाबाद/ हापुड़/ गौतम बुद्ध नगर, मुख्य अतिथि डॉक्टर अरुण त्यागी निदेशक/प्रधानाचार्य छाया पब्लिक स्कूल मोदीनगर व संयोजक प्रदीप कुमार जिला संयोजक उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्था ने मां सरस्वती की छाया प्रति के समक्ष दीप प्रज्वलित कर उनके चरणों में पुष्प अर्पित किये। तत्पश्चात् कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथिगणों को पटका व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात् विभिन्न विद्यालयों से आए हुए छात्र-छात्राओं ने जिला स्तर पर संस्कृत-सामान्य-ज्ञान लिखित परीक्षा व गायन परीक्षा में प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। विद्यालय के कक्षा 1 से 5 तक के छात्र-छात्राओं की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया और कार्यक्रम में चार चांद लगा दिये।



सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ० वंदना वशिष्ठ व डॉ० रोहित कौशिक द्वारा प्रथम स्थान अमृत कुमार, गुरुकुल उत्तर मध्य विद्यालय ततारपुर से तथा द्वितीय स्थान जैन कन्या की छात्रा निशा ने प्राप्त किया, तृतीय स्थान लकी शर्मा, सान्त्वना पुरस्कार प्रभात कुमार, रुद्र कुमार, शुभी चौधरी व गीत प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में शमिता शास्त्री जी व तृप्ति तोमर द्वारा ब्रेनवेव पब्लिक स्कूल की छात्रा रिहांशी गर्ग प्रथम, दिल्ली पब्लिक स्कूल की छात्रा अदिति त्रिपाठी द्वितीय, तथा श्रीमती कमला अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्रा साक्षी वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया साथ ही सांत्वना पुरुष पुरस्कारों में आफिया चतुर्थ शौर्य शर्मा पञ्चम तरुण तोमर ने षष्ठ स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सम्मानित अतिथि गणों ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को संस्कृत के महत्व को बताते हुए संस्कृत को अपनाकर जीवन में उन्नति के मार्ग पर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया। जिला निरीक्षका डॉ0 श्वेता पुठिया ने बताया कि मदर-फादर का आविर्भाव संस्कृत भाषा से जन्म हुआ है। प्रधानाचार्या श्रीमती पारूल शर्मा ने बताया ‘संस्कृत भाषा’ यह न केवल भारत की प्राचीन भाषाओं में से एक है, बल्कि कई आधुनिक भारतीय भाषाओं की जननी भी है। इसके अतिरिक्त, संस्कृत साहित्य, धार्मिक ग्रंथों और वैज्ञानिक अवधारणाओं का एक महत्वपूर्ण भंडार है। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षक- शिक्षिकाओं व सेवक-सेविकाओं का सराहनीय योगदान रहा।















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page