M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

व्यापारी के मुनीम से नौ लाख की लूट का मामला: पुलिस ने मुठभेड़ में दो लुटेरों को गोली मारकर किया गिरफ्तार, लूट के 7. 40 लाख रुपए बरामद

व्यापारी के मुनीम से नौ लाख की लूट का मामला: पुलिस ने मुठभेड़ में दो लुटेरों को गोली मारकर किया गिरफ्तार, लूट के 7. 40 लाख रुपए
बराम

NBT न्यूज, हापुड़।

थाना पिलखुवा क्षेत्र में लखनऊ से पेमेंट लेकर पिलखुवा आए एक कर्मचारी से बदमाशों ने कार में लिफ्ट के बहाने बैठाकर नौ लाख रुपए लूट के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बदमाशों को गोली मारकर घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया तथा 7,40,000 रूपये बरामद किए।

जानकारी के अनुसार पिलखुवा में एमबी एग्रो इंडस्ट्रीज के कर्मचारी उदयराम लखनऊ से देर शाम नौ लाख रुपए की नकदी लेकर लौट रहा था। रूट डायवर्जन के कारण वह पेरिफेरल एक्सप्रेसवे होते हुए डासना पहुंचा।

डासना में एक व्यक्ति ने खुद को पुलिसकर्मी बताया। उसने पिलखुवा तक छोड़ने की बात कही। कार में
में एक दंपति को देखकर उदयराम को विश्वास हो गया। रिलायंस रोड पर पहुंचने पर चालक ने एक अधिकारी से मिलने का बहाना बनाया।



चालक ने उदयराम को पिछली सीट से आगे आने को कहा। जैसे ही वह बैग लेकर आगे बैठने लगा, चालक ने धक्का देकर उसे गिरा दिया। बदमाश बैग लेकर भोवापुर की तरफ फरार हो गए थे। के मालिक अंकुर गर्ग ने बताया कि उनकी कंपनी कृषि उपकरण बनाती है। वे विभिन्न जिलों में आपूर्ति करते हैं। कर्मचारी उदयराम सोमवार को लखनऊ से बस द्वारा लौट रहा था।



सीओ अनिता चौहान ने बताया कि चैकिंग के दौरान पुलिस ने दो बदमाशों गाज़ियाबाद के मसूरी निवासी नईम व दिल्ली निवासी इंदजीत को मुठभेड़ में गोली मारकर घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया तथा लूट के 7.40 लाख रुपए , तंमचें,घटना में प्रयुक्त टोयोटो कार बरामद की।













Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page