सराहनीय प्रयास: श्री सनातन धर्म सभा ने शहर को समर्पित की एसी अंतिम यात्रा वाहन, पर्याप्त वाहन ना होने के कारण भटकना पड़ता था लोगों को

सराहनीय प्रयास: श्री सनातन धर्म सभा ने शहर को समर्पित की एसी अंतिम यात्रा वाहन, पर्याप्त वाहन ना होने के कारण भटकना पड़ता था लोगों को
हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
धार्मिक व सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर कर हिस्सा लेने वाली
श्री सनातन धर्म सभा के पदाधिकारियों व सदस्यों ने दिन रात मेहनत कर लोगों के सहयोग
से हापुड़ वासियों को एक एसी अंतिम यात्रा वाहन समर्पित किया हैं।
संस्था से जुड़े पदाधिकारी अशोक छारिया, रोहित गर्ग,राजीव , दीपांशु गर्ग ने बताया कि शहर में अंतिम यात्रा वाहन की सख्त आवश्यकता थी। अंतिम संस्कार के लिए ब्रजघाट ले जानें के लिए पर्याप्त वाहन शहर में उपलब्ध नहीं हो पाता था। जिस कारण हापुड़ व आसपास के दानवीरों के सहयोग से सभी ने मिलकर एक एसी अंतिम यात्रा वाहन शहर को समर्पित किया हैं।
उन्होंने बताया कि श्री रामलीला समिति हापुड़, जस्सा सिंह फाउंडेशन हापुड़ , श्री मानव सेवा मिशन हापुड़ , श्री जगन्नाथ रथ यात्रा समिति हापुड़ , श्री गोवर्धन पूजा महोत्सव सेवा समिति हापुड़ व दीपक गुप्ता माइक्रोफ़्लेक , रोहित गर्ग ,पुनीत मित्तल , दीपांशु गर्ग , आनंद प्रकाश गर्ग , मदन गोपाल अग्रवाल ,दिनेश कुमार दुपट्टे वाले , मोहित जैन , अंकुर कंसल लोहे वाले , तरुण गर्ग कैलाशी, संजीव अग्रवाल कृष्ण हरिराम सिंघल, सचिन शिवम् अग्रवाल , मनोज अग्रवाल कली वाले , सुशील बंसल , अशोक छारिया, विशाल आनंद माया वाले, अमित गोयल , विशाल दिल्ली बिजली वाले , सीताराम विपिन भगरवाले , विशाल पानी वाले , दीपक गोयल , आदि का विशेष रूप से सहयोग मिला,जिस कारण यह प्रोजेक्ट पूरा हो सका हैं।
अंतिम यात्रा बस को बुक करने के लिए निम्न नंबर होंगे :-
096 90 90 08 08
07557510321












