M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

ई-रिक्शा व नगदी लूटने का खुलासा, चार बदमाश गिरफ्तार, नगदी व ई-रिक्शा बरामद

ई-रिक्शा व नगदी लूटने का खुलासा, चार बदमाश गिरफ्तार, नगदी व ई-रिक्शा बरामद

हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।

थाना हापुड़ क्षेत्र में यात्री बनकर ई-रिक्शा में बैठकर चालक को एक शादी समारोह स्थल के पास ले जाकर हथियारों के चालक से ई-रिक्शा, 1200 रुपये और मोबाइल फोन लूटने का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

थाना देहात क्षेत्र के गांव दोयमी प्रभा विहार के विकास बाना ने बताया कि उसका ई-रिक्शा नितिन वत्स नामक युवक चलाता है। 12 जुलाई की रात साढ़े 11 बजे, कुछ अज्ञात आरोपितों ने ई-रिक्शा चालक को रोक लिया और दीप उत्सव नामक शादी समारोह स्थल पर छोड़ने के
लिए कहा। वहां पहुंचने के बाद, आरोपित चालक को एक गली में ले गए, जहां उनके अन्य साथी भी मौजूद थे।

आरोपितों ने चालक को हथियार दिखाकर लूटपाट की और हत्या की धमकी देकर भाग गए थे।



थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप चौहान ने बताया कि घटना में हापुड़ के मोहल्ला कविनगर निवासी सन्नी, मोहल्ला शम्भूपुरा निवासी छोटू व मनीष , मोहल्ला रफीकनगर निवासी सुहैब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।पुलिस ने इनके कब्जे से लूटा गया ई-रिक्शा, पीड़ित का मोबाइल फोन, 1400 रुपये नकदी बरामद किया है।















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page