ATMS College of Education Menmoms
News

दहेज में एक लाख रुपये और बुलेट बाइक की मांग पूरी ना करने पर पति ने बनाए पत्नी के अश्लील वीडियो व फोटो, दोस्तों के साथ संबंध बनाने का बनाया दबाव, एफआईआर दर्ज 

दहेज में एक लाख रुपये और बुलेट बाइक की मांग पूरी ना करने पर पति ने बनाए पत्नी के अश्लील वीडियो व फोटो, दोस्तों के साथ संबंध बनाने का बनाया दबाव, एफआईआर दर्ज
, हापुड़।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र निवासी एक महिला ने दहेज में एक लाख रुपये और बुलेट बाइक की मांग पूरी ना करने पर पति पर  अश्लील वीडियो व फोटो बनाकर दोस्तों के साथ संबंध बनाने का  दबाव बनाते हुए मारपीट की और चचिया ससुर ने रेप का प्रयास किया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मेरठ के किठौर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का विवाह बाबूगढ़ क्षेत्र निवासी गगन से पांच मार्च 25 को हुआ था।
पीड़िता ने बताया कि विवाह के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों ने अतिरिक्त दहेज में एक लाख रुपये और बुलेट बाइक की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर उसे बेरहमी से पीट कर पति अप्राकृतिक यौन संबंध बनाकर  प्रताड़ित करने लगा।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि पति ने मोबाइल से नग्न अवस्था में उसके फोटो और वीडिया
बना लिया। फोटो व वीडियो अपने दोस्तों को दिखाकर पति ने उनसे रुपये लिए थे तथा  पति ने पीड़िता पर उसके दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। मना करने पर पति ने उसे बेरहमी से पीटा और घर से निकाल दिया।
थाना  प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।‌


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page