News
दो नाबालिग को अलग अलग बहला फुसलाकर कर भगा ले जानें का आरोप , एफआईआर दर्ज

दो नाबालिग को अलग अलग बहला फुसलाकर कर भगा ले जानें का आरोप , एफआईआर दर्ज
हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र में दो अलग अलग स्थानों से दो नाबालिगों को भगा ले जानें की एफआईआर दर्ज करवाई गई है।
हापुड़ के गांव हेदर नगर नगौला निवासी महिला ने बताया कि नौ जुलाई को उनकी 17 वर्षीय बेटी जंगल में शौच करने गई थी, काफी समय तक वापस ना आने पर जब उसको ढूंढा,तो पता चला कि गांव का ही दूसरे समुदाय का युवक सरताज अपनी बाईक से बहला-फुसलाकर कर भगा ले गया।
उधर हापुड़ क्षेत्र के ईदगाह रोड निवासी महिला ने बताया कि एक जुलाई को उनकी 16 वर्षीय बेटी को कोटला सादात निवासी पृथ्वी बहला-फुसलाकर कर भगा ले गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीश प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर जल्द ही नाबालिगों को बरामद कर लिया जायेगा।












