पीएम मुद्रा लोन के नाम पर एसआई से महिला साइबर ठग ने की 13 हजार की ठगी, एफआईआर दर्ज
July 12, 2025
0 462 1 minute read
पीएम मुद्रा लोन के नाम पर एसआई से महिला साइबर ठग ने की 13 हजार की ठगी, एफआईआर दर्ज
, हापुड़।
थाना सिम्भावली में तैनात एक एसआई से महिला साइबर ठग ने
मुद्रा लोन लेने के लिए डाउनलोड किए गए एप से 13 हजार रुपए की ठगी कर ली। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सिम्भावली थानें में तैनात एस आई श्रीकृष्ण ने बताया कि उन्होंने अपने फोन में प्रधानमंत्री मुद्रा लोन एप को डाउनलोड किया था। उसके डाउनलोड होने के बाद उन्हें एक युवती का फोन आया और उसने एप के बारे में जानकारी दी। उसके बाद युवती ने एप चालू रखने के लिए दो हजार रुपये का खर्चा बताया। उन्होंने दो हजार रुपये डाल दिए। उसके बाद उनको चार लाख रुपये का लोन पास होने की जानकारी दी गई। इसके बाद उसने अलग-अलग समय में कुल 13200 रुपये अपने खाते में डलवा लिए। इसके बाद युवती ने फिर से कुछ और रुपये फाइल चार्ज के नाम पर मांगे।
थाना प्रभारी सुमित तोमर ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर साइबर क्राइम सेल की मदद से जांच कराकर शीघ्र ही खुलासा किया जायेगा।