News
एस एस वी इंटर कॉलेज के प्रबंधक व विहिप जिलाध्यक्ष के पिता का निधन, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

विहिप जिलाध्यक्ष के पिता का निधन
हापुड़। विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष एवं एसएसवी इंटर कालेज के मैनेजर सुधीर अग्रवाल चोटी के पिता नंद किशोर अग्रवाल का आज तड़के बीमारी के चलते निधन हो गया है। उनके निधन पर हिंदू संगठनों के अलावा कई संगठनों ने शोक व्यक्त किया।
सुधीर अग्रवाल चोटी ने बताया कि उनके पिता काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे। बुधवार की तड़के उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार ब्रजघाट गंगा तट किया जाएगा। वहीं नंद किशोर अग्रवाल के निधन पर विहिप कार्यकर्ताओं समेत कई संगठनों ने शोक व्यक्त किया है।












