ATMS College of Education Menmoms
News

इंजेक्शन लगाकर युवती के साथ गैंगरेप, एफआईआर दर्ज

हापुड़ । थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। जहां आरोपियों ने युवती को इंजेक्शन लगाए, उसके बाद बंधक बनाकर जंगल में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

सुबह होने पर एक आरोपी युवती को जान से मारने की धमकी देते हुए गांव में छोडकर चला गया। पीड़िता की तहरीर पर दो नामजद समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर
दी है। पीड़िता ने बताया कि पांच जुलाई की रात दस बजे पसवाड़ा निवासी मनीष चौहान ने फोन करके उसको गली के बाहर बुला लिया। जिसके बाद अपने साथी बाबू के साथ बहका फुसलाकर बाइक पर बैठाकर गांव के बाहर पसवाड़ा रोड पर ले गए, जहां पर एक जंगल में उसको बंधक बना दिया।

पीड़िता का आरोप है कि इस बीच दोनों आरोपियों ने एक अज्ञात साथी को भी बुला लिया और तीनों ने उसके दोनों बाजू में इंजेक्शन लगाए और उसके बाद
बारी बारी से दुष्कर्म किया। पूरी रात पीड़िता के साथ दरिंदगी हुई, जिससे वह तड़पती रही। छह जुलाई को सुबह होने पर आरोपी मनीष ने धमकी दी कि यदि किसी को इस बारे में बताया को पूरे परिवार को जान से मार देंगे और गांव के रास्ते पर छोड़ गया। पीड़िता डर गई और घर पहुंच गई और परिजनों को इस संबंध में जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों के साथ पीड़िता ने थाने पहुंचकर घटना
के पूरी जानकारी दी। पीड़िता का आरोप है कि घटना को अंजाम देने के दौरान आरोपियों ने जातिसूचक शब्द भी बोले थे, विरोध करने पर भुगतने की धमकी दी थी। जिसके बाद दो नामजद समेत तीन के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की । सीओ वरूण कुमार मिश्रा का कहना है कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page