पवन शर्मा सर्वसम्मति से बने आईआईए के चैप्टर चेयरमैन, उघमियों ने दी बंधाईयां , सभी को साथ लेकर उघमियों व उघोगों के विकास के लिए करेंगे काम – पवन शर्मा

पवन शर्मा सर्वसम्मति से बने आईआईए के चैप्टर चेयरमैन, उघमियों ने दी बंधाईयां , सभी को साथ लेकर उघमियों व उघोगों के विकास के लिए करेंगे काम – पवन शर्मा
हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
आई आई ए हापुड़ चैप्टर की कोर कमेटी की बैठक संपन्न हुई।
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन हापुड़ चैप्टर की कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक सोसाइटी भवन, धीरखेड़ा में सम्पन्न हुई।
बैठक में सर्वसम्मति से पवन शर्मा को आगामी वर्ष के लिए IIA हापुड़ चैप्टर का चेयरमैन नियुक्त किया गया।
उनकी नियुक्ति पर सभी कोर सदस्यों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं और आशा जताई कि उनके नेतृत्व में संस्था को नई दिशा व ऊँचाइयाँ प्राप्त होंगी।
अपनी नियुक्ति पर पवन शर्मा ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे उद्योग व उद्यमियों के हित में पूर्ण समर्पण से कार्य करेंगे और क्षेत्र के औद्योगिक विकास को नई गति देंगे।