News
टप्पेबाजों ने बुजुर्ग महिला के कान की सोने की बॉली उड़ाई

टप्पेबाजों ने बुजुर्ग महिला के कान की सोने की बॉली उड़ाई
, हापुड़।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में टप्पेबाजों ने एक बुजुर्ग महिला से रास्ते में देवी मां को खुश करने के नाम पर कानों में पहनी सोने की बॉली उतरवाकर फरार हो गए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ के
गाँव हवसिपुर बिगास निवासी बलबीरी 24 मई को अपने गाँव से पैदल चलकर बछलौता रोड पर गेहूँ मैं डालने वाली दवा खरीदने आई थी।
पीड़िता ने बताया कि रास्ते में दो युवकों ने उनके पुत्र के बेटा ना होने पर माता रानी की कृपा की बात कहकर टप्पेबाजों ने उनके कानों की बाली उतरवाकर फरार हो गए ।












