M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

एचपीडीए की सीलिंग की कार्यवाही से मचा हडक़ंप, पिलखुवा में 700 वर्ग मीटर में अवैध व्यावसायिक निर्माण किया सील

एचपीडीए की सीलिंग की कार्यवाही से मचा हडक़ंप, पिलखुवा में 700 वर्ग मीटर में अवैध व्यावसायिक निर्माण किया सील

हापुड़ ।

बुधवार को हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष डा.नितिन गौड़ के निर्देश पर प्राधिकरण के अधिकारियों ने पुलिस बल की मौजूदगी में पिलखुवा विकास क्षेत्र में 700 वर्ग मीटर में व्यावसायिक निर्माण सील करने की कार्यवाही की। प्राधिकरण की इस कार्यवाही से अवैध निर्माणकत्र्ताओं व कालोनाइजरों में हडक़ंप मच गया है।

हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के प्रभारी सचिव,सक्षम अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि पिलखुवा विकास क्षेत्र में ग्राम खेड़ा को जाने वाले मार्ग पर राजकुमार तोमर द्वारा करीब 700 वर्ग मीटर में अवैध रूप से निर्मित व्यावसायिक भवन को सील करने की कार्यवाही की।

उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण व प्लाटिंग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध निर्माणों को तत्काल रोक कर प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराकर,ही निर्माण करे,अन्यथा कार्रवाई होगी। प्राधिकरण के अधिकारी कर्मचारी अवैध प्लाटिंग,कालोनी व निर्माणों को चिन्हित करने में जुटे है। जिसके बाद उन पर सीलिंग व ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जायेगी।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page