M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

हत्या में जेल में बंद पिता पुत्र की 30 बीघा फसल काट लें गए चोर , एफआईआर दर्ज

हत्या में जेल में बंद पिता पुत्र की 30 बीघा फसल काट लें गए चोर , एफआईआर दर्ज

हापुड़।

थाना बाबूगढ़ क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति व उसका बेटा हत्या के मामले में जेल में बंद होने के दौरान गांव में उनकी तीस बीघा फसल व पेड़ चोर काट लें गए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव गोहरा आलमगीरपुर निवासी अशोक नागर ने बताया कि उनके भाई रामकुमार की हत्या के मामले में 14 नवंबर 2024 को पुलिस ने उन्हें, उनके बेटे अरविंद, और उनके पक्ष के रवि व अमित को जेल भेज दिया था। वे सभी 3 मई 2025 तक जेल में रहे। इस दौरान उनकी गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर गांव के ही एक व्यक्ति अरविंद ने उनकी 30 बीघा जमीन पर खड़ी गन्ने की फसल और यूकेलिप्टस के पेड़ काट डाले।

जेल से जमानत पर छूटने के बाद अशोक और उनका बेटा अपनी जमीन पर पहुंचे, तो वहां का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। गन्ने की फसल और पेड़ पूरी तरह गायब थे। जब उन्होंने आरोपी अरविंद से इसकी शिकायत की, तो बदले में उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।



थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page